
बिलासपुर। Attempt to kill a young man in Bilaspur जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला किया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, त्योहार में नाचने के दौरान लड़की को धक्का लगा था। जिसके बाद दो पक्षो के बीच विवाद बढ़ गया। आज फिर पुरानी उसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक पर बियर की फूटे बोतल को युवक के पेट के पास मार दिया। जिससे युवक बूरी तरह से जख्मी हो गया।



